पानीपत: लापता युवक का नहर में मिला शव, दुष्कर्मी पिता की हरकतों से आहत होकर निकला था घर से

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2022 10:49 AM

missing son s body canal

पानीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। युवक घर से 20 मई को निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम ...

पानीपत : पानीपत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। युवक घर से 20 मई को निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता की करतूत से आहत होकर घर से निकला था। क्योंकि उसके बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी से एक साल तक गलत काम किया था। इस बारे में बेटी ने मां को बताया था। मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। बेटी ने बताया कि उसका पिता पिछले 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने हिम्मत कर मां को बताया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!