बाजार से सामान लेने गई नाबालिगा नहीं लौटी घर, परिजनों को अपहरण की आशंका

Edited By Isha, Updated: 12 Jan, 2020 01:41 PM

minor who went to collect goods from the market did not return home

एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को शिकायत की है। वार्ड-9 के पार्षद प्रतिनिधि आतु सोनी के साथ शिकायत की प्रति मीडियाकर्मियों को सौंपते हुए लड़की के चाचा व फूफा ने बताया

भूना (पवन): एक महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी के अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को शिकायत की है। वार्ड-9 के पार्षद प्रतिनिधि आतु सोनी के साथ शिकायत की प्रति मीडियाकर्मियों को सौंपते हुए लड़की के चाचा व फूफा ने बताया कि उनकी भतीजी अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद से भूना में अपनी बुआ के पास रह रही थी। 

10 जनवरी की शाम 5 बजे के करीब वह बाजार से सामान लेने गई थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश आरंभ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। नाबालिगा के चाचा व फूफा ने आशंका व्यक्त की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है। उन्होंने लड़की की बरामदगी व दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!