10वीं की लापता छात्र का शव बरामद, गांव के युवक पर हत्या का आरोप (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 07 Apr, 2019 01:33 PM

जींद जिले के एक गांव में घर से करीब तीन दिनों से लापता 10वीं की नाबालिग छात्रा का शव गांव के ही जलघर से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, इसी युवक पर परिजनों ने छात्रा के अपहरण का आरोप भी लगाया था।...

जींद(सुनील मराठा): जींद जिले के एक गांव में घर से करीब तीन दिनों से लापता 10वीं की नाबालिग छात्रा का शव गांव के ही जलघर से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, इसी युवक पर परिजनों ने छात्रा के अपहरण का आरोप भी लगाया था। बताया जा रहा है कि छात्रा की शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिस कारण उसकी हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि शव की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि गांव का ही मोनू नामक एक लड़का अक्सर उनकी बेटी से फोन पर बातें करता था। तीन दिन पहले अचानक दोपहर बाद उनकी बेटी घर से गायब हो गई, जिस की गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस को दे दी थी। रविवार की सुबह लड़की का शव गांव के ही पानी के टैंक में मिलने पर उन्होंने पाया कि शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। जिसके बाद उन्होंने इसे हत्या का मामला बताते हुए मोनू समेत तीन युवकों पर मामला दर्ज करा दिया है।

अलेवा थाना के एसएचओ सुरेंदर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों पर के बयानों पर तीन युवकों के खिलाफ धारा 302 का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!