बुधवार का दिन अनाधिकृत एवं अवैध निर्माणों पर रहा भारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Apr, 2023 08:07 PM

mcg team demolished illegal construction in gurgaon

नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अनाधिकृत व अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत चारों जोनों में गठित इनफोर्समैंट टीमें अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ अनाधिकृत निर्माणों को धराशायी तथा सील कर रही हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरूग्राम द्वारा अनाधिकृत व अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत चारों जोनों में गठित इनफोर्समैंट टीमें अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ अनाधिकृत निर्माणों को धराशायी तथा सील कर रही हैं।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

बुधवार को जोन-4 की इनफोर्समैंट टीम कादरपुर क्षेत्र में पहुंची। यहां पर टीम ने अनाधिकृत निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। इसके साथ ही टीम ने यहां पर स्थित एक बड़ी कमर्शियल साईट को भी सील करने की कार्रवाई की। यह कर्मशियल साईट लगभग 3300 वर्ग फीट की है।

 

अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ जोन-2 क्षेत्र में भी कार्रवाई जारी रही। सहायक अभियंता संजोग शर्मा के नेतृत्व में इनफोर्समैंट टीम ने आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अनाधिकृत निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। टीम ने अमित महल के साथ अवैध गेट लगाकर किए गए कब्जे को हटाया। वहीं एचएसवीपी कार्यालय के सामने राजीव नगर में बनाई गई अवैध दुकान को धराशायी किया। टीम की कार्रवाई राजीव नगर वैस्ट में जारी रही। यहां पर अनाधिकृत रूप से बनाई गई दो मंजिला 4 दुकानों को जेसीबी की सहायता से धराशायी किया गया। टीम में कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी व पुलिस बल उपस्थित रहा।

 

उल्लेखनीय है कि आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। न्यायालय के निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरूग्राम द्वारा समय-समय पर इस क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रों में भी अनाधिकृत निर्माणों पर निगम का पीला पंजा लगातार चल रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!