विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 09:54 PM

married woman dies under suspicious circumstances

पलवल जिले से एक और दर्दनाक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मात्र छह महीने पहले विवाह बंधन में बंधी 22 वर्षीय अंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल जिले से एक और दर्दनाक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मात्र छह महीने पहले विवाह बंधन में बंधी 22 वर्षीय अंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार मृतका अंजू की शादी 6 दिसंबर 2024 को यादूपुर गांव निवासी संदीप पुत्र सुखबीर के साथ हुई थी। अंजू के पिता हरी सिंह व ताऊ लक्ष्मण ने बताया कि अंजू के विवाह के समय उन्होंने काफी दहज दिया था, लेकिन बड़ी गाड़ी (स्कॉर्पियो) न देने पर ससुराल पक्ष नाराज था और लगातार अंजू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

PunjabKesari

फोन ने बताया कि बेटी तबीयत खराब

अंजू के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अंजू के फोन से उसके पास कॉल आया। जिसमें बताया गया कि अंजू की तबीयत खराब है और उसे गुरुनानक अस्पताल, पलवल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो अंजू मृत अवस्था में पाई गई। उसके गले पर फंदे के निशान थे, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटों के स्पष्ट निशान थे। जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई।

ससुराल पक्ष पर हमला करने का आरोप

अंजू के परिजनों ने ससुराल वालों पर अस्पताल में हमला करने की भी कोशिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की की मौत के बाद जब वे अस्पताल पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें धमकाने और हमला करने की कोशिश की, लेकिन अन्य लोगों के हस्तक्षेप से वे वहां से भाग गए। परिजनों ने तब तक शव लेने से इनकार कर दिया जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

पुलिस ने पति को को किाया गिरफ्तार

पलवल सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के पति संदीप, ससुर दतिया, जेठ, जेठानी, नंद सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न (498A), मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने (306) जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अंजू के शव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों की विशेष मेडिकल टीम द्वारा कराया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!