कुरुक्षेत्र में विवाहिता ने किया सुसाइड, 6 माह की थी गर्भवती, सालभर पहले ही हुई थी शादी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 09 Jan, 2026 09:51 PM

married woman committed suicide in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने घर में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय पिंकी पत्नी अमन कुमार के रूप में हुई है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव कालवा माजरी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय पिंकी पत्नी अमन कुमार के रूप में हुई है। पिंकी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और वह छह माह की गर्भवती बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पिंकी घर पर अकेली थी। उसका पति अमन किसी काम से कुरुक्षेत्र गया हुआ था, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। दोपहर के समय जब ननद अनु घर लौटी तो उसने भाभी के कमरे का दरवाजा बंद पाया। शक होने पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो पिंकी फंदे पर लटकी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पिंकी को नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पिंकी के पति अमन, सास राजबाला, ससुर मांगे राम, ननद अनु और अमनदीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर पिंकी को मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!