Edited By vinod kumar, Updated: 20 Jan, 2021 09:43 PM
जननायक जनता पार्टी में बुधवार को पंचकूला की राजीव व इंद्रा कॉलोनी के 2 दर्जन परिवार उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के समक्ष उनके चंडीगढ़ निवास पर जजपा जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग व ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा।
चंडीगढ़ (धरणी): जननायक जनता पार्टी में बुधवार को पंचकूला की राजीव व इंद्रा कॉलोनी के 2 दर्जन परिवार उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के समक्ष उनके चंडीगढ़ निवास पर जजपा जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग व ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा की उपस्थिति में पार्टी का दामन थामा।
इसका आयोजन वार्ड नं 6 पंचकूला से जजपा की तरफ से वार्ड मेंबर का चुनाव लड़ चुकी कविता बिड़लान व इस वार्ड के प्रमुख समाजसेवी एवं कविता के पति जसबीर जस्सी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ किया गया। जजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में पंचकूला जिले की सफाई कर्मचारी यूनियन के काफी सालों तक प्रधान रहे जिलेसिंह के अतिरिक्त नसीब अहमद, विजेंदर, सुरेश सिरसवाल, संजीव सूद, कर्मबीर बिड़लान, रिंकू गौतम, सुनीता रानी, कुसुमदेवी, गीतारानी फुला देवी, मुन्नी देवी, निर्मला, सुरेश, विजय कुमार, रिम्पी, हितेश कुमार आदि रहे।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने पार्टी में सभी नए शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ का स्वागत किया तथा उम्मीद जताई कि इनके आने से जजपा पंचकूला में और मजबूत होगी। उन्होंने मौके पर मौजूद दोनों प्रधानों ओपी सिहाग व भाग सिंह दमदमा को इस कार्य के लिए बधाई दी तथा उन दोनों से आह्वान किया कि जिला पंचकूला में सब को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए और मेहनत करे।जजपा जिला प्रधान सिहाग ने पार्टी में शामिल हुए नए साथियों को विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर केसी भारद्वाज, राजेन्द्र लॉट, विशंबर पाठक, गोलडी जैन आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।