जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंचकर दिया निमंत्रण

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Oct, 2026 09:07 PM

chief minister saini will attend the public representatives conference assembly

हरियाणा विधानसभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में जुटे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार देर शाम संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ संविधान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़े का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत संविधान, संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम लोक सभा के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि सम्मेलन इसी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!