IPS और ASI आत्महत्या मामले में बोले मनोहर लाल, दोनों परिवार को जल्द मिलेगा न्याय

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Oct, 2025 02:44 PM

manohar lal spoke on the ips and asi suicide case

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने IPS और ASI आत्महत्या मामले पर कहा कि दोनों बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं।

करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने IPS और ASI आत्महत्या मामले पर कहा कि दोनों बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं। दो परिवारों ने एक जिम्मेदार नागरिक को खोया है लेकिन कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। कुछ लोग इसे जातिगत रंग से आगे बढ़ा रहे हैं जोकि गलत है। अगर इसमें कोई एक विषय कहा जा सकता है तो वह भ्रष्टाचार है।

मनोहर लाल ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के आत्महत्या का मामले लगातार जोर पकड़ रहा है और अच्छा पहलू है। दोनों पुलिसकर्मियों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सरकार दोनों परिवारों के साथ खड़ी है। दोनों मामले आगे कोर्ट में जाएंगे और निश्चित तौर पर उन्हें न्याय मिलेगा।

विपक्ष द्वारा 'डमी कम और सुपर सीएम' के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बोला कि किसी के बोलने से कुछ नहीं होता। हरियाणा में पहली बार किसी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। विपक्ष को लगता है कि शायद वैसी ही लड़ाई दो मुख्यमंत्री में पहले होती है यह लड़ाई क्यों नहीं हो रही। उन्हें भूल जाना चाहिए क्योंकि हमारी पार्टी के संस्कार अलग है। उनकी पार्टी में तो एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए मेहनत की जाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!