दलितों के महासम्मेलन में 'संकल्प का लोटा' पकड़ेगे खट्टर, 17+35 के फॉर्मूले से विधानसभा जीतने की तैयारी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Aug, 2024 04:50 PM

manohar lal is looking for victory from bjp s dalit maha sammelan in kurukshetra

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा एक्टिव मोड में दलित वोटरों को साधने में जुट गई है। इसके भाजपा एक दलित महा सम्मेलन करने जा रही है। इस कार्यक्रम की अगुवाई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे...

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद भाजपा एक्टिव मोड में दलित वोटरों को साधने में जुट गई है। इसके भाजपा एक दलित महा सम्मेलन करने जा रही है। इस कार्यक्रम की अगुवाई केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। हरियाणा के 21 प्रतिशत वोट बैंक पर भाजपा की नजरें है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक खिसकने के कारण 5 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था। सूबे की अंबाला और सिरसा दोनों रिजर्ब सीटों पर भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी। इसके अलावा जाट वोट बैंक के साथ दलित वोट बैंक के जुड़ने से अन्य सीटों पर भी भाजपा को नुकसान झेलना पड़ा। अगर ऐसा ही तो हरियाणा में हैट्रिक लगाने का सपना भाजपा का अधूरा रह जाएगा। 

PunjabKesari

 सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा का मेगा प्लान

हरियाणा में इस बार 17 विधासभा सीटें रिजर्ब हैं। ये वो सीटें हैं जहां दलित बाहुल्य हैं। भाजपा ने इसके लिए 17 रिजर्व सीटों से शुरुआत की। जहां जिला और विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किए जा चुके हैं। जिसमें दलितों को केंद्र-राज्य की स्कीमें बता उनके सुझाव लेकर नई राज्य सरकार से लागू कराने का भरोसा दिया जा रहा है। इन कार्यकर्मों में खट्टर के अलावा चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया को लगाया गया है। कटारिया भी दलित वर्ग से आते हैं। कटारिया की अगुवाई में दलित बाहुल्य सीटों पर उनकी टीम काम करेगी।

कुरुक्षेत्र में आयोजित दलित महासम्मेलन में 15 से ज्यादा दलित समुदाय के लोगों को बुलाया गया है।  जिसमें 10 हजार पुरुष एवं 5 हजार महिलाओं के आने की संभावना है। दलितो से सीधे कनेक्शन बनाने के कार्यक्रम महिलाओं को लोटा लेकर आने की योजना बनाई गई है। महिलाएं यह संकल्प लोटा मुख्य अतिथि मनोहर लाल को सौंपेंगी। भाजपा द्वारा इस मुहिम को 'मनोहर लाल का परिवार' नाम दिया गया है।

 दलित महासम्मेलन से भाजपा का मकसद क्या?

सूबे में 21 प्रतिशत दलित वोटर हैं, हार और जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 17 रिजर्ब हैं और सूबे की 35 सीटों पर दलित वोटरों का प्रभाव है। भाजपा का टारगेट 17+35 सीटों पर है। जिससे भाजपा हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाकर इतिहास बना सके। वहीं लोकसभा चुनाव में विपक्ष द्वारा उठाए गए संविधान के मुद्दे से दलित वोटरों में भाजपा के प्रति एक प्रकार का भय है। जिसे दूर करने के लिए भाजपा जी तोड़ प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम के जारिए भाजपा दलित वोटरों से जुड़ कर कांग्रेस की बातों को झूठा साबित करने का प्रयास करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!