Edited By Harman, Updated: 11 May, 2026 03:13 PM

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आई है। यहां यमुना नहर में शनिवार सुबह नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरे दिन आज सुबह नहर में तैरता हुआ शव मिला है।
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आई है। यहां यमुना नहर में शनिवार सुबह नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वहीं तीसरे दिन आज सुबह नहर में तैरता हुआ शव मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रादौर क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर में हुआ है। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सोहन लाल उर्फ सोनू के रुप में हुई है। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सोहन लाल पश्चिम यमुना नहर में नहाने गए। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजन लगातार दो दिनों तक नहर के आसपास सोहन लाल की तलाश करते रहे। आज यानी सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने पानी में शव उतराता देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस व परिवार को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नहर से शव को बाहर निकाला। रादौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे है और पल्लेदारी का काम करता था। इस घटना ने हंसते खेलते परिवार में मातम पसार दिया है।