मंदिर का ताला खोलने से रोकने पर व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2022 03:02 PM

उपमंडल के गांव डांगरा में मंदिर की चौपाल का ताला खोलने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर प्रेम सिंह व उसके तीनों बेटों सहित चार पर हत्या

टोहाना(सुशील): उपमंडल के गांव डांगरा में मंदिर की चौपाल का ताला खोलने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने मृतक के भतीजे के बयान पर प्रेम सिंह व उसके तीनों बेटों सहित चार पर हत्या का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफतार कर लिया है।   पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को न्यायलय मे पेश किया।

डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा शीशपाल के साथ डांगरा के पशु अस्पताल में मौजूद था। उसी समय ग्रामीण कर्मबीर उसके पास आया और कहने लगा कि मंदिर की चौपाल का ताला खोल दो जिस पर उन्होंने एतराज किया। उन्होंने कहा कि बिना कमेटी की परमिशन के ताला नहीं खोल सकते। उसके बाद आरोपी कर्मबीर जाकर अपने पिता प्रेम व दोनो भाइयों(परमवीर व परमजीत) को बुलाकर ले आया ओर फिर से मंदिर का ताला खोलने की बात की।

जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड व ईंटो से हमला कर दिया। लड़ाई का शोर सुनने के बाद ग्रामीण आए ओर उन्हें छुड़वाया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसके शिवपाल की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!