ब्याह में मिठाई के डिब्बे व शगुन बंद! शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए भिवानी में बड़ी पहल

Edited By Harman, Updated: 22 Jul, 2026 09:25 AM

major initiative in bhiwani to curb wasteful expenditure at weddings

हरियाणा के भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकने के लिए एक अहम पहल की है। अग्रसेन मैरिज सेल की देखरेख में कमला भवन धर्मशाला में हुई एक बैठक में, समाज के प्रमुख सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव...

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकने के लिए एक अहम पहल की है। अग्रसेन मैरिज सेल की देखरेख में कमला भवन धर्मशाला में हुई एक बैठक में, समाज के प्रमुख सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

बैठक में यह तय किया गया कि बेटी की शादी में मिठाई के डिब्बे देने या लेने पर पूरी तरह रोक रहेगी। लड़के की शादी में शगुन देने और लेने की परंपरा को भी खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा, मिलनी की अधिकतम राशि 100 रुपये तय की गई, और तिलक, पुरोजन व शादी की अन्य रस्मों पर होने वाले खर्च को भी सीमित किया गया।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!