फरीदाबाद में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इनेलो का कार्यालय व कई फैक्ट्रियां सील(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 01:55 PM

फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों और ढाबों पर निगम विभाग ने शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। विभाग ने आज सेक्टर 11 और 12 के डिवाइनिंग रोड पर कार्रवाई करते हुए लगभग 103 प्लॉटों को सील कर दिया है, हालाकि इस दौरान व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों और ढाबों पर निगम विभाग ने शिंकजा कसना शुरु कर दिया है। विभाग ने आज सेक्टर 11 और 12 के डिवाइनिंग रोड पर कार्रवाई करते हुए लगभग 103 प्लॉटों को सील कर दिया है, हालाकि इस दौरान व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
PunjabKesari, Police
वहीं निगम विभाग द्वारा सील किए गए 103 प्लॉटों में कई फैक्ट्रियां, अवैध रूप से खोले गए ढाबे और इनेलो का जिला कार्यलय भी शामिल है, जिसे निगम की टीम ने सील कर दिया है। वहीं प्रशासन ने मैराथन कंपनी और एक फर्म को सील कर दिया है, बताया जा रहा है कि कंपनी के अंदर कर्मी काम कर रहे थे जो अंदर ही बंद है। वहीं निगम द्वारा जारी इस कार्रवाई के दौरान विरोध में उतरे व्यापारियों और पुलिस टीम में गहमा- गहमी का माहौल जारी है। 
PunjabKesari, JCB
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!