Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Feb, 2026 09:03 PM

नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच, जोन-3 ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पालम विहार क्षेत्र की दो कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया। दोनों प्रॉपर्टी पर कुल मिलाकर 24 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच, जोन-3 ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पालम विहार क्षेत्र की दो कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया। दोनों प्रॉपर्टी पर कुल मिलाकर 24 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जोन-3 की टीम ने अंसल प्लाज़ा पालम विहार सेक्टर एक स्थित यूनिट नंबर एफएफ-एक को सील किया। निगम रिकॉर्ड के अनुसार इस यूनिट पर 13,44,877 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। जिसे बार-बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कराया गया। बकाया राशि न चुकाने पर निगम ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की। इसी क्रम में टीम ने अंसल कॉर्पोरेट प्लाज़ा पालम विहार स्थित प्रॉपर्टी नंबर जी-74 पर भी कार्रवाई की। इस प्रॉपर्टी पर 10,93,954 रुपये का कर बकाया है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण निगम ने इसे भी सील कर दिया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दोनों प्रॉपर्टी के मालिकों को पहले ही कई बार नोटिस जारी कर बकाया कर जमा कराने के लिए कहा गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी भुगतान न होने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे समय पर संपत्ति कर का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।