रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, निखरी फ्लाइओवर के पास ट्रॉला-ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल

Edited By Harman, Updated: 12 Aug, 2026 01:19 PM

major accident on delhi jaipur highway 7 people injured

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉले ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 7 लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

रेवाड़ी : रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉले ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 7 लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह श्रमिक ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम के लिए बावल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में निखरी फ्लाइओवर के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पलट गए। वहीं सभी लोग सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पहिए के नीचे दबने से घायल हो गया और एक महिला को भी गंभीर चोटें आई है। वहीं 5 अन्य लोग भी घायल हुए है।

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।                             
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!