‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मदनलाल कौशिक- कांग्रेस झूठ की दुकान, चुनाव में जनता लगा देगी ताला

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Aug, 2024 09:52 PM

madanlal kaushik said in mhara haryana non stop haryana workers conference

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने सोमवार को हिसार में ‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’ कार्यकर्ता सम्मेलन में नायब सैनी सरकार को किसानों का सबसे बड़ी हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

हिसार (विनोद सैनी): हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने सोमवार को हिसार में ‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’ कार्यकर्ता सम्मेलन में नायब सैनी सरकार को किसानों का सबसे बड़ी हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सभी फसलों को खरीदने की पक्की गारंटी देकर किसानों का दिल जीता है। प्रदेश के किसानों के लिए की गई बड़ी-बड़ी घोषणाओं से निश्चित रूप से किसान लाभान्वित होंगे और अन्नदाताओं की तरक्की से हरियाणा के विकास की रफ्तार और तेज होगी। 

"हिसार की सभी विधानसभाओं में कमल खिलाना हम सभी की जिम्मेदारी"

सम्मेलन से पहले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिसार पहुंचने पर मोहन लाल कौशिक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और भाजपा, नरेन्द्र मोदी, नायब सिंह सैनी और मोहन लाल कौशिक के जिंदाबाद नारे लगाए। अपने स्वागत से अभिभूत मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, आप सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है और कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब विधानसभा चुनाव जीतने के काम में जुट जाएं और हिसार की सभी विधानसभाओं में कमल खिलाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। 10 सालों में भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है। नायब सरकार का फोकस जनआंकाक्षाओं को पूरा करने पर है और मुख्यमंत्री लगातार जनहित में फैसला लेकर हर वर्ग को फायदा पहुंचा रहे हैं। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंचाया, गांवों में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। सड़कों का जाल बिछाया और युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी दी।

"पीएम मोदी और सीएम सैनी के नेतृत्व में हम लड़ेंगे चुनाव"
 
कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस झूठ की दुकान है, विधानसभा चुनाव में जनता इस दुकान पर ताला लगा देगी। पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुवाई में भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता का इन 10 वर्षों में भाजपा में विश्वास बढ़ा है और जनता के आशीर्वाद से हम तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाएंगे। पूर्व सीएम हुड्डा के एक बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के पास दुष्प्रचार के अलावा बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है। झूठ और भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की फितरत रही है, लेकिन इस बार जनता कांग्रेस के भ्रम में फंसने वाली नहीं है।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान तथा आरक्षण को लेकर जो अफवाह फैलाई थी, उसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

टिकट बंटवारे का निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा: कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद रात दो-दो बजे तक लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान कर रहे हैं। पंचायतों को 21 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की छूट नायब सैनी सरकार ने दी है। हमारी सरकार ने हर विधानसभा में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। एक अन्य सवाल पर बोलते हुए मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस नेता एक परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता देश, समाज और पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करते हैं। टिकटों के बंटवारे पर कौशिक ने कहा कि किस क्षेत्र में किसको टिकट मिलेगा, यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। हमारे कार्यकर्ता मोदी और सैनी सरकार द्वारा कराए गए कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस के जो लोग हिसाब मांगते घूम रहे हैं, उनका जवाब हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!