Edited By Shivam, Updated: 22 Jul, 2019 03:51 PM
कुरुक्षेत्र के गांव बड़ौदा में दहशत का माहौल बना हुआ है। 19 जुलाई को ग्रामीणों ने खेतों में एक संदिग्ध जानवर को देखा, जिसे वे तेंदुआ बता रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही वन्य प्राणी विभाग ने गांव बड़ौदा में डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का मानना है...
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के गांव बड़ौदा में दहशत का माहौल बना हुआ है। 19 जुलाई को ग्रामीणों ने खेतों में एक संदिग्ध जानवर को देखा, जिसे वे तेंदुआ बता रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही वन्य प्राणी विभाग ने गांव बड़ौदा में डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों का मानना है कि ईख के खेतों में उन्होंने तेंदुए जैसे जानवर को देखा, जिसकी जानकारी वन्य प्राणी विभाग को दी गई।
हालांकि, वन विभाग ने खेतों में पिंजरा लगा दिया है और अधिकारी दिन रात वहीं पहरा दे रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली और उनकी दहशत थोड़ा कम हुई। लेकिन अभी खेतों को जाने वाले रास्ते पर रोजाना की तरह होने वाला आवागमन कम कर दिया गया है।
ग्रामीणों का मानना है कि 19 जुलाई को सुबह ईख के खेत से तेंदुए जैसा जानवर निकला और दूसरे खेत में चहल कदमी करते हुए घुस गया। तभी से गांव में दहशत का माहौल था लेकिन उन्होंने समय रहते वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक रामपाल ने बताया कि उन्होंने संदिग्ध जानवर के पैरों के निशान उच्च अधिकारियों तक जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है।