बैठक में महिला सिपाही की दबंगई, व्यक्ति को पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 26 Nov, 2022 08:55 PM

lady constable beat a man in meeting in gurgaon

सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर वेस्ट में चल रही मकान मालिकों की बैठक में एम महिला कांस्टेबल द्वारा हंगामा करने व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला सिपाही द्वारा एक व्यक्ति का गिरेबान पकड़कर जातिसूचक शब्दों से बुलाया गया और...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर वेस्ट में चल रही मकान मालिकों की बैठक में एम महिला कांस्टेबल द्वारा हंगामा करने व गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला सिपाही द्वारा एक व्यक्ति का गिरेबान पकड़कर जातिसूचक शब्दों से बुलाया गया और उसे गालियां दी गई। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में राजीव नगर वेस्ट में रहने वाले शिवकुमार ने कहा कि गत 20 नवंबर को प्रात:11 बजे गली की समस्याओं को लेकर मकान मालिकों की एक बैठक हरबीर सिंह के मकान में चल रही थी। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल ने बैठक में पहुंचकर हंगामा किया और शिवकुमार का गिरेबान पकड़ लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे गालियां देने लगीं। आरोप है कि सिपाही रेखा राजपूत डीएलएफ फेज-3 थाने में तैनात है और यह दबंगई दिखाते हुए इस तरह की हरकत करती है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों की जांच की जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!