कुरुक्षेत्र में सनसनी...पुल पर कार खड़ी कर अचानक गायब हुआ युवक, तलाश में जुटे पुलिस और गोताखोर

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 06:20 PM

kurukshetra young man suddenly disappeared after parking his car on the bridge

जिला कुरुक्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी कार पुल पर खड़ी की और अचानक लापता हो गया है। लापता युवक की तलाश नहर में की जा रही है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : जिला कुरुक्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी कार पुल पर खड़ी की और अचानक लापता हो गया है। लापता युवक की तलाश नहर में की जा रही है।

कैथल के गांव कॉल का है युवक

जानकारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत मूल रूप से कैथल जिले के गांव कौल का रहने वाला बताया जा रहा है। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा नहर में युवक की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।

कारणों का अभी पता नहीं

पुनीत ने पुल पर अपनी कार क्यों छोड़ी और नहर में कूदने जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। लापता युवक के मामा के लड़के सतीश कुमार ने बताया कि पुनीत मेरी बुआ का लड़का है। और कोलगाँव से है। वो अपनी गाड़ी लेकर यहाँ आ गया। लेकिन सुबह हमें नही पता था वहाँ कहा गया था। पुलिस वालों को उसकी गाड़ी नहर के पास मिली जिसके बाद उनको सूचना दी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!