मेरा जीवन सोहना तावडू क्षेत्र को समर्पित - कुलदीप गुर्जर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Sep, 2024 07:39 PM

kuldeep gurjar said my life is dedicated to sohna tauru area

सोहना तावडू क्षेत्र की जनता मेरे लिए कोई वोटर नहीं है बल्कि यह मेरे परिवार का अहम हिस्सा है। मेरा जीवन सोहना तावडू की जनता की सेवा के लिए समर्पित है। यह बात सोहना तावडू विधानसभा से चुनावी ताल ठोक रहे कांग्रेस के प्रदेश युवा सचिव कुलदीप गुर्जर ने कही।

गुड़गांव,(ब्यूरो): सोहना तावडू क्षेत्र की जनता मेरे लिए कोई वोटर नहीं है बल्कि यह मेरे परिवार का अहम हिस्सा है। मेरा जीवन सोहना तावडू की जनता की सेवा के लिए समर्पित है। यह बात सोहना तावडू विधानसभा से चुनावी ताल ठोक रहे कांग्रेस के प्रदेश युवा सचिव कुलदीप गुर्जर ने कही। वे सोहना तावडू क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोहना तावडू क्षेत्र की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इस क्षेत्र की जनता को मैं अपना परिवार मानता हूं और इस परिवार का हर दुख दर्द मेरा अपना दुख दर्द है। आज सोहना तावडू क्षेत्र का युवा शिक्षित तो हो रहा है, लेकिन उसे रोजगार नहीं मिल रहा। भाजपा सरकार ने युवाओं के रोजगार के नाम पर मजाक बना दिया है। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि सोहना तावड‍ू क्षेत्र से इस भाजपा सरकार ने किनारा कर लिया है जिसके कारण इस क्षेत्र का विकास रुक गया। अब वक्त आ गया है कि इस भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए और सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर नया गुड़गांव बसा दिया, लेकिन सुविधाएं किसी को नहीं मिली। ग्रामीण आंचल के विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। जनता को समझ आ गया है कि कांग्रेस ही क्षेत्र का समान रूप से विकास कर सकती है। आज मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता को अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। हर सुविधा को ऑनलाइन करने के नाम पर केवल जनता को परेशान करने की नीति बनाई जा रही है।

 

जनता के सभी कार्य अटके हुए हैं, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आते ही लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जनता जानती है कि अब उनका भविष्य कांग्रेस के हाथ में ही सुरक्षित है। इस विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाएगी और कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएगी। क्षेत्र में कुलदीप गुर्जर जहां भी गए वहीं लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया जिसके बाद कुलदीप गुर्जर ने उन समस्याओं का जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!