दिनदहाड़े दो छात्रों का अपहरण, शराब लेने रुके बदमाश तो कार की खिड़की से कूद भागे

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2020 12:58 PM

kidnapping two students in broad daylight the miscreants

थाना समालखा के अतंर्गत गांव देहरा के रहने वाले 2 लड़कों का मंगलवार को दिन-दिहाड़े बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। दोनों लड़के चाचा-ताऊ के थे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस........

समालखा (अरोड़ा) : थाना समालखा के अतंर्गत गांव देहरा के रहने वाले 2 लड़कों का मंगलवार को दिन-दिहाड़े बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया। दोनों लड़के चाचा-ताऊ के थे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। 

पुलिस शिकायत में परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे देहरा गांव के शुभम व राहुल घर से घुमने के लिए महावटी रोड पर गए हुए थे। तभी उनके पास एक ब्लैक कलर की ईको गाड़ी आकर रूकी। गाड़ी में 4 व्यक्ति बैठे हुए थे जिनमें से ड्राईवर ने नाकाब पहने हुए था। गाड़ी से 2 बदमाश उतरे और पिस्तौल दिखाकर दोनों शुभम व राहुल को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद सोनीपत की ओर चल दिए।

जब बदमाश गांव घसौली के पास पहुंचे तो वहां कुछ सामान लेने के लिए रूक गए। शुभम व राहुल ने मौका देख गाड़ी से उतरकर भाग निकले। करीब 6 कि.मी. दूर भागते हुए खेतों में से दोनों गांव सनपेड़ा पहुंचे गए। जहां से उन्होंने किसी का फोन लेकर परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन लड़कों के पास पहुंचे और उन्हें घर लेकर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दे दी है।  एस.एच.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!