भिवानी में व्यापारी की किडनैपिंग, मारपीट कर जबरदस्ती रूपये करवाए ट्रांसफर...आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Mar, 2025 01:56 PM

kidnapping of a businessman in bhiwani

भिवानी जिले में एक व्यापारी की किडनैपिंग कर बंधक बना मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी फिलहाल भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर...

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी जिले में एक व्यापारी की किडनैपिंग कर बंधक बना मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी फिलहाल भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि हनुमान गेट पर एक व्यापारी सुनील कोकड़ा को किडनैप कर मारपीट की गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि सुनील कोकड़ा द्वारा शिकायत दी गई थी उनका रात को किडनैपिंग किया गया तथा उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा जबरदस्ती पैसों की ट्रांसेक्शन करवाई गई। जिनकी शिकायत के आधार पर तथा पीड़ितों के परिजनों के शक जाहिर करने के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी तथा संदिग्ध आरोपी हंसराज उर्फ हंसा के फोन को चैक किया गया। उसके फोन में रूपयों की ट्रांजेक्शन पाई गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को काबू किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यापारी सुनील ने बताया कि उनका आरोपी के साथ किसी प्रकार का कोई लेन-देन पहले नहीं हुआ है। प्रभारी ने बताया कि आरोपी हंसराज उर्फ हंसा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत 20 से अधिक मामले पहले भी कई मामले दर्ज है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 




 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!