हिसार में बनाया गया खाटू श्याम रींगस द्वार, 50 लाख के नोटों से सजाया था श्याम बाबा का दरबार

Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2025 05:32 PM

khatu shyam ringas gate built in hisar

जिले के कस्बे हांसी में खाटू श्याम रींगस द्वार बनाया गया है। इस द्वार के निर्माण पर 50 लाख रुपए की लागत आई है। यह द्वार करीब 22 फुट ऊंचा है। यह तोरण द्वार श्याम भगतों की मांग पर बनाया गया है।

हिसार: जिले के कस्बे हांसी में खाटू श्याम रींगस द्वार बनाया गया है। इस द्वार के निर्माण पर 50 लाख रुपए की लागत आई है। यह द्वार करीब 22 फुट ऊंचा है। यह तोरण द्वार श्याम भगतों की मांग पर बनाया गया है। ये तोरण द्वार एक साल में बनकर तैयार हुआ है। द्वार निर्माण में राजस्थान के धौलपुर पत्थर प्रयोग किया गया। तोरण द्वार के ऊपर बड़े अक्षरों में श्री श्याम देवाय नम: नाम अंकित है। वही सुंदर लाइटें भी लगाई गई हैं। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल ने बताया की विधायक विनोद भयाना द्वारा तोरण द्वार का उद्घाटन किया गया।

 
हांसी को मिनी खाटू नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां हर साल श्याम बाबा का बड़ा आयोजन होता है। देशभर से लोग हांसी श्याम मंदिर में पहुंचते हैं। भक्तों की आस्था को देखते हुए ही तोरण द्वार बनाया गया है। श्री श्याम मंदिर हांसी के वार्षिक महोत्सव में लक्ष्मी श्रृंगार की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी होती है। श्याम बाबा का श्रृंगार नोटों की माला से किया जाता है और लाखों रुपए की नोटों की माला बना कर श्याम बाबा का सिंगार किया जाता है।

बता दें कि हांसी में विश्वकर्मा चौक स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में 52वां महोत्सव मनाया गया था। इस महोत्सव में श्याम बाबा का 50 लाख के नोटों से दरबार सजाया गया था। सजावट में 10 के नोट से लेकर 500 तक के नोटों का प्रयोग किया गया था। बाबा पर इतना चढ़ावा आया कि माला से बाहर भी नोटों की गड्डियां रखनी पड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!