हरियाणा पहुंची मुंबई की आग, कंगना के पक्ष में उतरी करणी सेना

Edited By Shivam, Updated: 10 Sep, 2020 08:23 PM

karni army in favor of kangana

महाराष्ट्र के मुंबई में कंगना रनौत के ऑफिस को गिराने के बाद अब यहां हरियाणा के सोनीपत में करणी सेना के सदस्य कंगना रनौत के समर्थन में उतर गए हैं। करणी सेना ने प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया और कहा कि मुंबई...

सोनीपत (पवन राठी): महाराष्ट्र के मुंबई में कंगना रनौत के ऑफिस को गिराने के बाद अब यहां हरियाणा के सोनीपत में करणी सेना के सदस्य कंगना रनौत के समर्थन में उतर गए हैं। करणी सेना ने प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र सरकार उद्धव ठाकरे और अबू आजमी का पुतला जलाया और कहा कि मुंबई सबकी है।

करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने बताया कि मुंबई किसी एक व्यक्ति की नहीं है वह सब की है और देश दुनिया से कोई भी व्यक्ति मुंबई घूमने जा सकता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की प्रणाली यह सही नहीं है और महाराष्ट्र सरकार को अब माफी मांगनी चाहिए। महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को कंगना रनौत के मुंबई पहुंचने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थे हवाई अड्डे पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!