3 साल पहले America गया था Karnal का युवक, अब परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Aug, 2025 12:47 PM

karnal youth dies in america

अमरीका में करनाल के गांव मंचूरी के रहने वाले ट्राला चालक गुरुमहक सिंह सिद्ध (26) की मौत हो गई।

करनाल: अमरिका में करनाल के गांव मंचूरी के रहने वाले ट्राला चालक गुरुमहक सिंह सिद्ध (26) की मौत हो गई। गुरुमहक करीब 3 साल पहले अमरीका गया था और वहां ट्राला चालक बन गया। अमरीका जाने के बाद गुरुमहक ने एक स्टोर पर काम किया और कुछ समय बाद ड्राइविंग लाइसैंस बनवा लिया। लाइसैंस बनने के बाद गुरुमहक एक ट्राले पर चालक की ड्यूटी करने लगा। 

दोस्तों ने परिवार को जानकारी में बताया कि गुरुमहक शनिवार शाम ट्राले में माल लेकर वॉशिंगटन से कैलिफोर्निया आ रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर ट्राला खाई में जाकर गिर गया। गांव मंचूरी के पूर्व सरपंच हीरा सिंह ने अपने बेटे को अमरीका भेजने के लिए करीब 35 लाख रुपए खर्च किए थे।

परिजन सरपंच सुभाष ने बताया कि कुछ समय पहले ही मंचूरी के पूर्व सरपंच हीरा सिंह अपनी पत्नी को लेकर कुरुक्षेत्र चले गए। 2 साल पहले तक हीरा सिंह खुद ही खेतीबाड़ी करते थे लेकिन बेटे के अमरीका जाने और उसकी शादी के बाद उन्होंने खेतीबाड़ी छोड़ दी। पिता हीरा का कहना है कि कर्ज लेने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बेटे के शव को भारत लाने में परिवार ने मदद मांगी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!