विदेश में सपनों का अंत ; अमेरिका में जिंदा जलने से हरियाणवी की दर्दनाक मौत...परिवार को दे गया गहरे जख्म

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Apr, 2026 09:13 PM

dreams end abroad a haryanvi woman dies a painful death after being burned aliv

अमेरिका में एक स्टोर के अंदर अचानक आग लगने से करनाल के एक युवक की

करनाल : अमेरिका में एक स्टोर के अंदर अचानक आग लगने से करनाल के एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक स्टोर के अंदर सो रहा था और आग में फंसकर जिंदा जल गया। घटना में स्टोर मालिक की भी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के गांव गंगाटेहड़ी का रहने वाला सुखविंद्र, जिसकी उम्र लगभग 22 साल की थी। वह करीब चार साल पहले अमेरिका गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार ने उसे विदेश भेजने के लिए करीब लाखो रुपए खर्च किए थे। कई महीनों की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और वहां एक स्टोर में काम करने लगा था। 

PunjabKesari

सुखविंद्र सिंह जिस स्टोर में काम करता था काम खत्म करने के बाद वह वहीं स्टोर में सो जाता था। 26 अप्रैल की सुबह अमेरिकी समय के अनुसार सुखविंद्र और स्टोर मालिक दोनों काम के बाद स्टोर में सोए हुए थे। उसी दौरान अचानक आग लग गई और दोनों अंदर ही फंस गए।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था, बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता दी जाए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!