जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा जाएगी सुप्रीम कोर्ट, HC से नहीं मिली जमानत

Edited By Manisha rana, Updated: 09 May, 2026 02:10 PM

jyoti malhotra arrested on espionage charges will go to the supreme court

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

हरियाणा डेस्क : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ज्योति करीब एक साल से हिसार जेल में बंद है। उनकी दो बार जमानत याचिका रद्द हो चुकी है। अब वह बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अब तक हरियाणा और पंजाब के 2 युवकों को जमानत मिल चुकी है। 

बता दें कि जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 11 दिन में ही 7 जासूस दोनों राज्यों से पकड़े गए थे। इसमें सबसे चर्चा में हिसार से पकड़ी गई जासूस ज्योति मल्होत्रा रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!