रेस्क्यू के दो दिन बाद ही पुनर्वास केंद्र की दीवार फांदकर भागे चार मासूम, सोने के बहाने रची साजिश

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 12:42 PM

just two days after their rescue four minors escaped

शिवनगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्टोर के पीछे के दरवाजे का कुंडा तोड़कर दो किशोर और दो बच्चे भाग गए। चारों दोपहर के समय सोने के बहाने स्टोर के पास कमरे में गए थे।

पानीपत: शिवनगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र से सोमवार दोपहर करीब दो बजे स्टोर के पीछे के दरवाजे का कुंडा तोड़कर दो किशोर और दो बच्चे भाग गए। चारों दोपहर के समय सोने के बहाने स्टोर के पास कमरे में गए थे। दोनों किशोर शुक्रवार को ही सोनीपत के खानपुर स्थित सपना बाल कुंज से भागे थे। इन्हें इसराना थाना पुलिस ने चमराड़ा गांव से रेस्क्यू कर शनिवार को पुनर्वास केंद्र छोड़ा था।

वहीं, सोनीपत के जटवाड़ा मोहल्ले के 12 और सात साल के दो बच्चों को शुक्रवार को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से रेस्क्यू कर केंद्र में छोड़ा था। सेक्टर-29 पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

केंद्र के वार्डन सोमदत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि केंद्र में 27 बच्चे रहते हैं। सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद दो किशोर और दोनों बच्चे सोने की बात कहकर स्टोर के पास कमरे में चले गए। उन्होंने चुपके से स्टोर की चाबी उठा ली। इसके बाद केंद्र का स्टाफ अपने कामों में व्यस्त हो गया तो ताला खोलकर अंदर घुस गए। पीछे दरवाजे पर लगे ताले की चाबी नहीं मिली। उन्होंने कुंडे को तोड़कर दरवाजा खोल लिया और खाली प्लॉट से होकर भाग गए। कर्मचारी कुछ देर बाद कमरे में गए तो वहां चारों नहीं मिले। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शिवनगर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!