जुनैद हत्याकांड मामला: पुलिस ने बढ़ाया आरोपियों पर इनाम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jul, 2017 06:02 PM

junaid murder case increase in reward

ट्रेन में हुई जुनैद हत्या मामले में जीआरपी ने अपराधियों को पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है। जिसके तहत उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार करने वालों के लिए

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):ट्रेन में हुई जुनैद हत्या मामले में जीआरपी ने अपराधियों को पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है। जिसके तहत उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार करने वालों के लिए इनामी राशि में बढ़ौत्तरी कर दी है। पिछले दिनों पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था। इसके साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का फरमान दिया था। लेकिन पुलिस ने अब गिरफ्तार करवाने की सूचना देने का इनाम एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख कर दिया है। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

इन नंबरों पर दी जा सकते है जानकारी-
1. पुलिस अधीक्षक, रेलवे, हरियाणाः-            07814330006, 08814888701, 01702641982
2. उप पुलिस अधीक्षक, रेलवे, फरीदाबादः-     07291972101
3. प्रबन्धक थाना, जी.आर.पी, फरीदाबादः-     07291972102

उल्लेखनीय है कि जुनैद नामक युवक को 22 जून को अज्ञात लोगों ने चलती ट्रेन में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। हादसे में जुनैद के साथ 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में जीआरपी पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि कुछ और आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!