भाजपा का खूंटा पाडऩे के लिए गठबंधन जरूरी : जयहिंद

Edited By kamal, Updated: 17 Mar, 2019 10:10 AM

joint action is needed for the bjp to punch jaihind

‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और समाज को बांटने का काम किया है...

रोहतक (दीपक): ‘आप’ प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और समाज को बांटने का काम किया है, ऐसी भाजपा से देश को बचाना जरूरी है। भाजपा देश व हरियाणा के लिए हानिकारक है। भाजपा ने जातिवाद का जहर घोलकर हरियाणा का सत्यानाश कर दिया है। भाजपा का खुंटा पाडऩे के लिए गठबंधन जरूरी है। जो साथ आएगा, उसका खुले दिल से स्वागत है। जयहिंद शनिवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि पूरे हरियाणा में अगले 10 दिन में पोङ्क्षलग स्टेशन इंचार्ज नियुक्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल पर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी, न कि भाजपा की तरह धर्म जाति के नाम पर। पार्टी भाजपा सरकार के कांड और अरविंद केजरीवाल के काम जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, उसके लिए जरूरी है कि देश को मोदी व शाह की जोड़ी से बचाया जाए। आज देश सर्वोपरी है। जो सरकार सेना की शहादत पर राजनीति कर सकती है, ऐसी सरकार चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!