जुलाना में शक्ति प्रदर्शन के साथ BJP की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी JJP:  दिग्विजय चौटाला

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Dec, 2025 07:48 AM

jjp will expose anti people policies of bjp digvijay chautala

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि सात दिसंबर को जुलाना में होने वाले जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिग्विजय ने कहा कि हर जिले से लोगों की बढ़-चढ़कर भागीदारी होगी और कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा। वे शुक्रवार को कैथल में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली की तैयारियों को लेकर रूबरू थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के लोग मिलकर जेजेपी की जुलाना रैली को कामयाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी द्वारा बड़े खुले मैदान में विशाल कार्यक्रम की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें प्रदेशभर के लोगों को पार्टी के तरफ से निमंत्रण दिया गया है। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी शक्ति प्रदर्शन के साथ जोरदार वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के केंद्र बिंदु जुलाना में भारी भीड़ एकत्रित होकर प्रदेश में बदलाव के लिए हुंकार भरेगी।

दिग्विजय ने कहा कि रैली में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि आज भाजपा सरकार की खराब नीतियों के कारण प्रदेश का प्रत्येक वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अनदेखी के कारण लाखों युवा रोजगार के लिए धक्के खाने को मजबूर है। वहीं भाजपा ने किसानों को एमएसपी और मुआवजा देने की जगह केवल धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार न तो मंडियों में किसानों को फसलों के उचित दाम मिले और न ही अब तक फसल खराबे का मुआवजा आया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!