29 मई को होने वाले जेजेपी के कार्यक्रम को किया गया स्थगित, ये है बड़ी वजह ?

Edited By Vivek Rai, Updated: 25 May, 2022 06:32 PM

jjp s program to be held on may 29 has been postponed

आने वाली 29 मई हरियाणा की राजनीति के लिए काफी मायनों में खास होने वाली है। क्योंकि इस दिन कईं राजनितिक पार्टियां अपनी बड़ी-बड़ी घोषणाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचने वाली हैं। एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में आकर लोगों...

डेस्क: आने वाली 29 मई हरियाणा की राजनीति के लिए काफी मायनों में खास होने वाली है। क्योंकि इस दिन कईं राजनितिक पार्टियां अपनी बड़ी-बड़ी घोषणाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचने वाली हैं। एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुरुक्षेत्र में आकर लोगों को संबोधित करने का काम करेंगे तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा के ओढ़ां में एक विशाल रैली करेंगे।

इन सब के बीच जेजेपी का भी 29 मई को ही फतेहाबाद के टोहाना में कार्यक्रम था लेकिन अब पार्टी ने अपने इस कार्यक्रम को स्थगित किया और फैसला किया है कि वे अब मुख्यमंत्री के साथ ओढ़ां रैली में ही मंच सांझा करेंगे। जेजेपी का ये फैसला एक बार फिर दिखाने के लिए काफी है कि जेजेपी बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!