जेजेपी संसदीय बोर्ड का ऐलान, डॉ अजय सिंह चौटाला होंगे चेयरमैन, 5 राज्यों में बनाए प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Deepak Kumar, Updated: 13 Jun, 2025 03:11 PM

jjp parliamentary board announced ajay singh chautala chairman

जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। साथ ही जेजेपी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। साथ ही जेजेपी ने पांच राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। 

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जेजेपी के संसदीय बोर्ड में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सूटा, कृष्ण प्रजापत गंगवा एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष सदस्य होंगे। जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी हैं। 

इनके अलावा हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया हैं। वहीं अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!