JJP ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 22 पदाधिकारी किए घोषित, जानें किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 06:48 PM

jjp declared 22 office bearers of national executive

जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी द्वारा कुमारी फूलवती, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सुरजीत सैनी सौंढा, बलवान सुहाग, राव सुनील चौधरी और शीला भ्याण को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजकुमार सैनी, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह और रणबीर दहिया को नियुक्त किया हैं। इनके अलावा पूर्व विधायक गंगाराम, पूर्व विधायक मखन सिंह रोड़, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, संजय चौपड़ा, सुरेश काला और ईश्वर उझानिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। वहीं राममेहर ठाकुर, ओमप्रकाश सहरावत, सुमित राणा, कृष्ण राठी और कुलजीत कुलड़िया भी राष्ट्रीय सचिव होंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!