JJP ने सभी 22 जिलों में जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्ष किए नियुक्ति, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Edited By Isha, Updated: 02 Aug, 2024 05:58 PM

jjp appointed district in charges and district presidents in all 22 districts

जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत सभी 22 जिलों में जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा स

 चंडीगढ़(चंद्रशेखऱ धरणी) : जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत सभी 22 जिलों में जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके 29 जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी ने अंबाला में मनदीप बोपाराय, दादरी में सज्जन बलाली, फरीदाबाद में प्रदीप चौधरी, फतेहाबाद में रविंद्र बेनीवाल, गुरुग्राम में श्योचन्द यादव, करनाल में गुरदेव रम्भा और कुरुक्षेत्र में कुलदीप जखवाला को जिला अध्यक्ष बनाया हैं। महेंद्रगढ़ में मनीष शर्मा, पलवल में देवेंद्र सोरोत, पंचकूला में ओपी सिहाग, पानीपत में राम निवास पटवारी, सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में राज सिंह दहिया, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर और यमुनानगर में गुरविंदर तेजली जेजेपी जिला अध्यक्ष होंगे।

PunjabKesari
जेजेपी ने भिवानी में कृष्ण बजीना को जिला प्रभारी और जितेंद्र भारद्वाज को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। हिसार में जिला प्रभारी के पद पर मास्टर ताराचंद और जिला अध्यक्ष के पद पर अमित बूरा होंगे। झज्जर में संजय दलाल को जिला प्रभारी और उपेंद्र कादियान को जिला अध्यक्ष बनाया हैं। जींद में कृष्ण राठी को जिला प्रभारी और जोरा सिंह डूमरखां को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा कैथल में अवतार चीका को जिला प्रभारी और रणदीप कौल को जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। नूंह में जान मोहम्मद को जिला प्रभारी और नासिर हुसैन बदरुद्दीन अडबर को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रोहतक में हरज्ञान मोखरा जिला प्रभारी और संदीप हुड्डा जिला अध्यक्ष होंगे।

जेजेपी जिला अध्यक्ष के नाम -

  • अंबाला - मनदीप बोपाराय
  • दादरी - सज्जन बलाली
  • फरीदाबाद - प्रदीप चौधरी
  • फतेहाबाद - रविंद्र बेनीवाल
  • गुरुग्राम - श्योचन्द यादव
  • करनाल - गुरदेव रम्भा 
  • कुरुक्षेत्र - कुलदीप जखवाला 
  • महेंद्रगढ़ - मनीष शर्मा
  • पलवल - देवेंद्र सोरोत
  • पंचकूला - ओपी सिहाग 
  • पानीपत - राम निवास पटवारी 
  • सिरसा - अशोक वर्मा 
  • सोनीपत - राज सिंह दहिया 
  • रेवाड़ी - विजय पंच गुर्जर 
  • यमुनानगर - गुरविंदर तेजली 

जेजेपी जिला प्रभारी/जिला अध्यक्ष के नाम  

  • भिवानी - कृष्ण बजीना (प्रभारी)
    जितेंद्र भारद्वाज (अध्यक्ष)
  • हिसार - मास्टर ताराचंद (प्रभारी) 
     अमित बूरा (अध्यक्ष) 
  • झज्जर - संजय दलाल (प्रभारी)
     उपेंद्र कादियान (अध्यक्ष)
  • जींद - कृष्ण राठी (प्रभारी)
     जोरा सिंह डूमरखां (अध्यक्ष)
  • कैथल - अवतार चीका (प्रभारी)
     रणदीप कौल (अध्यक्ष)
  • नूंह - जान मोहम्मद (प्रभारी)
     नासिर हुसैन अडबर (अध्यक्ष)
  • रोहतक - हरज्ञान मोखरा (प्रभारी) 
     संदीप हुड्डा (अध्यक्ष)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!