होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई भगदड़

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 May, 2025 08:14 PM

jind news prostitution racket busted in narwana crime news

जींद के नरवाना में उकलाना रोड पर किंग्स होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यपार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने रेड करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जींद (गुलशन चावला) : जींद के नरवाना में उकलाना रोड पर किंग्स होटल और रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यपार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने रेड करके 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार होटल की आड़ में वेश्यावृत्ति के धंधा चला हुआ था। हरियाणा से बाहर पंजाब और दिल्ली से लड़कियों को लाया जाता था और ग्राहक से मोटे पैसे लेकर अनैतिक कार्य करवाए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर जींद महिला थाना प्रभारी मोनिका और सिटी थाना प्रभारी ने टीम गठित करके रेड की तो 4 महिलाओं सहित 1 युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि किंग्स होटल में रेड के दौरान एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मिले, जबकि 3 अन्य महिलाओं को मौके से पकड़ी गई। पुलिस ने पकड़े गए 4 महिला सहित 1 युवक को गिरफ्तार थाने लाई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें होटल संचालक नरवाना का रहने वाला है, जो मौके से फरार हो गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!