Rewari: ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने 6 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद वारदात

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Apr, 2025 08:51 AM

jewellery stolen from jewellery shop in rewari

शहर के एक जूलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने बड़ी सफाई से लगभग 6 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : शहर के एक ज्वैलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने बड़ी सफाई से लगभग 6 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गया। जेवर चोरी करते हुए उसकी सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

PunjabKesari

शहर के मौहल्ला स्वामीवाड़ा के कुलदीप वर्मा ने भाड़ावास गेट पुलिस चौकी को दी शिकायत में कहा कि उसने बीकानेरी ज्वैलर्स के नाम से मौहल्ला बल्लूवाड़ा में दुकान की हुई है। बीती शाम को वह किसी काम से बाजार जाते समय अपने पिता विद्यासागर को दुकान पर बिठा गए थे। पीछे से टोपी पहने एक व्यक्ति दुकान में आया। उसने सोने के चांद-सूरज दिखाने को कहा। पिता ने जैसे ही सोने के सामान का डिब्बा खोला तो व्यक्ति ने लगभग 60 ग्राम सोने के जेवरातों पर बड़े सफाई से हाथ साफ कर दिया। वह रात को दुकान बंद करने के बाद सारे जेवर घर लेकर जाते है। वहां घर पर वजन करने पर पता चला कि 60 ग्राम के सोने के जेवर कम है। उसने रात को ही अपने मोबाइल फोन से दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को चैक किया तो वह अज्ञात व्यक्ति चोरी करते हुए साफ दिखाई दिया। पुलिस ने शनिवार को शिकायत मिलने के बाद चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!