टोहाना में ITI छात्र पर जानलेवा हमला, 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से किए ताबड़तोड़ वार; हालत नाजुक

Edited By Harman, Updated: 25 May, 2026 01:12 PM

iti student attacked in tohana

शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

टोहाना (सुशील कुमार) :  शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  

घायल शिंपू तिलक नगर का रहने वाला है और आईटीआई में मशीनिस्ट ट्रेड के दूसरे वर्ष का छात्र है। शिंपू ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह आईटीआई जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचा, पीछे से आए 15-20 लड़कों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।  

शिंपू ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई। उसके अनुसार कुछ दिन पहले कुछ युवक आईटीआई में एक छात्र को उठाने आए थे। तब शिंपू ने बीच-बचाव कर उस छात्र को छुड़वा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी युवक उससे रंजिश रखे हुए थे और सोमवार को मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।  

घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ रोड चौकी प्रभारी ओमप्रकाश जांगड़ा पुलिस टीम के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल छात्र के बयान दर्ज किए। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्र ने कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!