Weather : अभी नहीं मिलेगी राहत, हरियाणा के इन जिलों में आज भी होगी बारिश...जानें आगे कैसा रहेगा मौसम?

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2025 08:34 AM

it will rain in these 20 districts of haryana today also

हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। वहीं कल यानी 5 सितंबर को हरियाणा के करनाल जिले में अधिकतम तापमान

डेस्क: हरियाणा के 20 जिलों में आज हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि हिसार और फरीदाबाद में मौसम साफ रहेगा। वहीं कल यानी 5 सितंबर को हरियाणा के करनाल जिले में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है। हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 0% है. हवा की गति 5km/h रहेगी, जबकि अंबाला जिले में सुबह का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आसमान आज दिन में साफ रहने की संभावना है.
 
वहीं मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है. बता दें कि आज  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा. जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!