यमुनानगर में जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से गई मासूम की जान, खेलते समय हुआ हादसा

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Dec, 2024 08:29 AM

innocent child lost his life when a part of a dilapidated house collapsed

यमुनानगर जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। इल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गई।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। इल हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनानगर के थाना बुड़िया क्षेत्र में हुआ। मकान काफी जर्जर हालत में है। शाम को कुछ बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। रात सवा आठ बजे अचानक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे में सात साल के अमान, सुफियान, सुभान व नोहिश घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग घायल बच्चों को लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अमान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!