इंडिया गठबंधन एक नहीं हुआ तो सब नेता जाएंगे जेल, फिर बंद हो जाएंगे चुनाव :अभय चौटाला

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2024 12:27 PM

india alliance is not united then all the leaders go to jail abhay chautala

इनेलो  के महासचिव अभय सिंह चौटाला बीते दिन रविवार को यमुनानगर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के जो हालात हैं अगर इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट नहीं हुए तो सब जेल जाएंगे और 2024...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : इनेलो  के महासचिव अभय सिंह चौटाला बीते दिन रविवार को यमुनानगर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्विनी दत्ता के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के जो हालात हैं अगर इंडिया गठबंधन के नेता एकजुट नहीं हुए तो सब जेल जाएंगे और 2024 के बाद देश में चुनाव होने भी बंद हो जाएंगे। 

PunjabKesari


इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश में लगातार बदलाव की लहर चल रही है। लोग 10 साल बीजेपी और 10 साल कांग्रेस सरकार को भुगत चुके हैं। अब इनेलो की  सरकार बनेगी। अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने पर रिटायर्ड ज्यूडिशरी के लोगों का आयोग बनाया जाएगा। यह आयोग जांच करेगा जो भी घोटाले हुए हैं। जिस जिस विभाग का पैसा इकट्ठा किया गया है उन सब की जांच करवाई जाएगी और ऐसे नेताओं व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि 2024 के चुनावों में मुख्य विपक्षी दल रही इनेलो आज इकलौते विधायक की पार्टी बनकर रह गई है। अभय चौटाला परिवर्तन यात्रा व जनसभाओं के जरिए संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं और उनका दावा भी है कि 2024 में भाजपा-जजपा की सरकार जा रही है और इनेलो की सरकार आ रही है। 

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!