इनेलो कार्यकारिणी की अहम बैठक, पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान थामेंगी पार्टी का दामन

Edited By Vivek Rai, Updated: 02 Jul, 2022 10:32 PM

important meeting of inld punjabi actress sonia mann will join the party

इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक 3 जुलाई को सिरसा में होगी। किसान आंदोलन में आगे आकर किसानों के हक की बात करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान इसी बैठक में इनेलो में शामिल होंगी। सोनिया मान किसान नेता एवं पंजाब से...

सिरसा(सतनाम): इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक 3 जुलाई को सिरसा में होगी। किसान आंदोलन में आगे आकर किसानों के हक की बात करने वाली पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान इसी बैठक में इनेलो में शामिल होंगी। सोनिया मान किसान नेता एवं पंजाब से विधायक रहे बलबीर मान की छोटी बेटी हैं। सोनिया मान ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।

हिसार रोड़ स्थित पर्ल रिजॉर्ट में होने वाली बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। इनेलो के प्रधान महासचिव और ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला इस बैठक में मुख्य वक्ता होंगे। पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में इनेलो के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद शिरकत करेंगे। बता दें कि इनेलो की यह बैठक ऐसे समय में की जा रही है, जब जननायक जनता पार्टी भी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुग्राम में 2 दिवसीय महासम्मेलन कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!