सिरसा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर, रोडवेज कर्मचारियों ने बस रोककर जताया रोष, यात्री परेशान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jul, 2025 12:46 PM

impact of nationwide strike in sirsa roadways employees stopping bus

आज सुबह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल का बिगुल बजा दिया। इस हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सिरसा (सतनाम सिंह) :  ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज कर्मचारियों ने अपनी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सबसे पहले आज सुबह हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिरसा से चंडीगढ़ बस को रोककर हड़ताल का बिगुल बजा दिया। इस हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस नहीं मिलने के कारण यात्री निराश नजर आये। 

सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी पृथ्वी सिंह और अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सरकार को बार-बार चेताने के बाद भी कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना जा रहा है। उसी रोष स्वरूप कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज सुबह चंडीगढ़ जाने वाली बस को रोककर हड़ताल की शुरुआत की गई। उन्होंने सरकार को चेतावनी व अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की जल्द से जल्द मांगों को माना जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। 

वही यात्रियों का कहना है कि इस हड़ताल के कारन उन्हें काफी परेशानी आ रही है ,कोई भी बस नहीं मिल रही है। वही यात्री दयानन्द है उसका कहना था कि उसे दवाई लेने हिसार जाना तह लेकिन यहाँ से कोई बस नहीं मिली। 

बता दें कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में से - देश प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए स्थाई कानून बनाया जाए । पुरानी पेंशन बहाल हो ,सभी जन सेवाओं के विभाग को सरकार निजी हाथो मे बेचना सरकार बंद करे व सरकारी खाली पडे पदों पर स्थाई भर्ती ,श्रम कानूनों को तोड़ना बंद करने सहित अलग अलग विभागीय यूनियन की राज्य और केंद्रीय स्तरीय अलग अलग अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!