IG suicide case: वाई पूरन कुमार को ज्यादातर समय नहीं मिली फील्ड पोस्टिंग, कांग्रेस बोली- CBI करे जांच

Edited By Isha, Updated: 09 Oct, 2025 08:16 AM

ig suicide case y puran kumar was denied field postings for most of the time

चंडीगढ़ में आवास पर सुसाइड करने वाले आईजी वाई श पूरन कुमार 2001 के बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस ना थे। 2005 तक विभिन्न जिलों में एएसपी रहे। इसके बाद से अम्बाला व कुरुक्षेत्र में एसपी भी रहे।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आवास पर सुसाइड करने वाले आईजी वाई श पूरन कुमार 2001 के बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस ना थे। 2005 तक विभिन्न जिलों में एएसपी रहे। इसके बाद से अम्बाला व कुरुक्षेत्र में एसपी भी रहे। अम्बाला में आईजी  रहे।

इसके अलावा वे आईजी लॉ एंड ऑर्डर, आईजी होम ढ़ गार्ड, आईजी टेलीकॉम, आईजी डायल-112, आईजी या हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन में भी लंबे समय तक रहे। मधुबन से अप्रैल, 2025 में उन्हें रोहतक आईजी  लगाया गया था, जबकि पिछले माह ही 29 सितंबर को हें उनका पीटीसी सुनारिया रोहतक के आईजी के पद पर से तबादला किया गया था। वाई पूरन कुमार रोहतक आईजी ना का उनका करीब पांच माह का कार्यकाल छोड़ दिया जाए  तो पिछले कई बरसों से उन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं मिली का थी। उन्होंने नेशनल एससी आयोग तक को पत्र लिखा था।

 

 वहीं, कांग्रेस आईजी वाई पूरन कुमार के सुसाइड  मामले में सामने आई है। कांग्रेस सांसद व विधायक ने पूरे  मामले की जांच कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधान गीता भुक्कल आईएएस पत्नी पी अमनीत कुमार को सांत्वना देने उनके घर पहुंची। भुक्कल ने कहा कि यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह आत्महत्या है या मर्डर, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। हम मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील करते हैं कि वह परिवार की भावनाओं को समझें और निष्पक्ष जांच करवाएं। पूरन कुमार एक काबिल दलित ऑफिसर थे। अम्बाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक कमेटी गठित करने की मांग की है।

इन महत्वपूर्ण पदों पर रहे वाई पूरन

  • 2001 बैच के आईपीएस वाई पूरन कुमार 2005 तक विभिन्न जिलों में एएसपी रहे।
  • जून 2007 से दिसंबर 2008 तक महेंद्रगढ़ में एसपी रहे।
  • 24 दिसंबर 2008 से 28 अगस्त 2009 तक अम्बाला एसपी रहे।
  • 2013 में 6 मई से 13 सितंबर तक यमुनानगर में एसपी रहे। 13 सितंबर 2013 से 13 जून 2014 तक कुरुक्षेत्र के एसपी रहे।
  • 13 जून 2014 से 6 मार्च 2015 तक अम्बाला सिटी स्थित एचएपी बटालियन-1 के कमांडेंट बने। 6 मार्च 2015 को रेलवे एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।
  • 2019 में आईजी बने। करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस एकेडमी में रहे।
  • 1 जुलाई 2020 से 29 अप्रैल 2021 तक अम्बाला रेंज के आईजी रहे।
  • 29 अप्रैल 2021 को आईजी होमगार्ड लगाया। इसके अलावा आईजी लॉ एंड ऑर्डर, आईजी डायल-112 के तौर पर लंबे समय तक रहे।
  • नवंबर 2023 में टेलीकम्युनिकेशन विभाग में आईजी बने।
  • नवंबर 2024 से जनवरी 2025 तक करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस एकेडमी में आईजी रहे। अप्रैल 2025 से 29 सितंबर 2025 तक रोहतक रेंज के आईजी रहे।
  • 29 सितंबर 2025 को रोहतक स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पीटीसी) में आईजी पद पर तबादला हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!