5 लाख रूपए में मैंने मूसेवाला का कत्ल किया, यह कहकर पूर्व विधायक के पीए को दी गई धमकी

Edited By Vivek Rai, Updated: 14 Jul, 2022 03:04 PM

i killed moosewala for 5 lakhs saying this a man threatned pa of ex mla

बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के निजी सचिव को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नफे सिंह राठी के निजी सचिव सुखबीर सरोहा को यह धमकी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई है।

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के निजी सचिव को सोशल मीडिया के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नफे सिंह राठी के निजी सचिव सुखबीर सरोहा को यह धमकी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी गई है।

PunjabKesari

राठी के सचिव को धमकी देने वाले व्यक्ति ने सिद्दू मूसेवाला को जान से मारने का दावा किया। यही नहीं धमकी देने वाले युवक ने मूसेवाला का कत्ल करने के लिए 5 लाख रुपये मिलने की बात भी लिखी है। इस मामले में नफे सिंह राठी, उनके भतीजे कपूर राठी और सुखबीर सरोहा ने पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन इसके बावजूद भी अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। नफे सिंह राठी ने प्रदेश सरकार से सुरक्षा देने की मांग की है।

पूर्व विधायक के साथ शेयर की गई फोटो पर कमेंट कर दी धमकी

चिराग नयन नाम से फेसबुक प्रोफाइल वाले किसी व्यक्ति ने नफे सिंह राठी के निजी सचिव को जान से मारने की धमकी दी और साथ ही उसके चौधरी को भी गोली मारने की धमकी दी गई है। यहां चौधरी शब्द का प्रयोग नफे सिंह राठी के लिए किया गया है या फिर उनके भतीजे कपूर राठी के लिए यह अभी साफ नहीं हो पाया है। दरअसल नफे सिंह राठी के निजी सचिव सुखबीर सरोहा ने अपने जन्मदिन पर केक काटने और खिलाने का फोटो फेसबुक पर शेयर किया था।

PunjabKesari

इस फोटो पर चिराग नयन नाम के प्रोफाइल वाले शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मैं गोली मारकर तुझे जान से मार दूंगा, तेरी सुपारी मुझे मिली हुई है। आगे कई कमेंट करके अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है। इतना ही नहीं पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला की हत्या की बात भी इस शख्स के प्रोफाइल पर लिखी हुई है। नफे सिंह राठी ने इस मामले में  मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत भेजी है।

पूर्व विधायक ने सुरक्षा की मांग के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

नफे सिंह राठी का कहना है कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है और विधायकों को भी धमकी दी जा रही है। एक तरफ जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, हारे हुए पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ साथ जिला अध्यक्षों को भी सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाए गए हैं।

PunjabKesari

लेकिन वहीं दूसरी तरफ आम लोगों को जिन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की जा रही। नफे सिंह राठी ने हरियाणा सरकार से उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है और धमकी देने वाले शख्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!