लॉकडाउन में फूटा पाखंडी बाबा का भंडा, बच्चे से कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 03 Apr, 2020 08:30 PM

hypocritical baba busted in lockdown arrested for misbehaving with child

सिरसा के डिंग में लॉक डाउन के बीच एक बाबा की करतूत का भंडा फोड़ हुआ है। डिंग में सोतर जोहड़ में श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा के नाम से डेरा चला रहे एक महंत पर बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सेवा पर आए इस गांव के 14...

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के डिंग में लॉक डाउन के बीच एक बाबा की करतूत का भंडा फोड़ हुआ है। डिंग में सोतर जोहड़ में श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा के नाम से डेरा चला रहे एक महंत पर बच्चे से कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सेवा पर आए इस गांव के 14 वर्षीय बच्चे के साथ महंत रमन गिरी ने कुकर्म किया। 

शिकायत के आधार पर डिंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम व कुकर्म सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्चे की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!