पति बना दरिंदा:  पत्नी को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, शव देख पुलिस भी रह गई दंग

Edited By Isha, Updated: 31 Jul, 2024 09:20 AM

husband killed his wife brutally

रोहतक के गांव मदीना में  मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया है। पुलिस को महिला के गले, हाथ और अन्य शरीर हिस्सों पर हथियार से...

रोहतक: रोहतक के गांव मदीना में  मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया है। पुलिस को महिला के गले, हाथ और अन्य शरीर हिस्सों पर हथियार से वार करने के निशान मिले हैं। वहीं महिला का शव घर में पशु बांधने वाले जगह पर खून से लथपथ पड़ा मिला है। इस मामले को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

 जानकारी के आनुसार महिला रेखा की शादी लगभग 10 साल पहले मदीना गांव निवासी अजय के साथ शादी हुई थी। रेखा के 2 बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी है। कहा गया कि जिस समय महिला की हत्या हुई, उस समय दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए गए हुए थे और वहीं उसके ससुर भी घर से बाहर गए हुए थे और इसी बीच आरोपी पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार महिला के गले, बाजू और चेहरे पर तेजधार हथियार से हमले के निशान भी मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला के शव के आसपास खून जमीन पर बिखरा हुआ था। यह स्थिति को देखकर लग रहा है कि महिला को भागने तक का मौका नहीं मिल होगा। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!