इंसानियत शर्मसार : कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, दृश्य देखकर सहम गए लोग

Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Feb, 2026 08:38 PM

humanity shamed the body of a newborn baby girl was found in a pile of garbage

फरीदाबाद में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 12 में मंगलवार की दोपहर को

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां सेक्टर 12 में मंगलवार की दोपहर एक दिन की नवजात बच्ची का शव झाड़ियां में कूड़े के ढेर में पॉलिथीन में बंद मिला। आम लोगों द्वारा पुलिस को बच्ची के शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

इस मामले में पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक आम लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद मौके पर पहुंची सेंट्रल थाना पुलिस से बच्ची के शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। वहां पर डॉक्टरों की जांच में बच्ची मृत मिली। फिलहाल पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

PunjabKesari

पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में अज्ञात माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पता लगाया जा रहा है कि कौन ऐसे निर्णय माता-पिता थे जिन्होंने अपनी बच्ची को कूड़े की ढेर में फेंक दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!