HSEB वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jun, 2019 03:59 PM

hseb workers union accused employees of ignoring the

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आज रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों के लिए केंद्रीय परिषद आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया...

रेवाडी (महेंद्र भारती): एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आज रेवाड़ी में बिजली कर्मचारियों के लिए केंद्रीय परिषद आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिजली निगम कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा केंद्रीय परिषद के सामने अपनी समस्याएं रखी, जिनमें कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया गया।

इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर के बिजली निगम दुर्दशा के शिकार हैं। बिजली शिकायत केंद्रों की हालत भी ठीक नहीं है। कच्चे कर्मचारियों को आज तक पक्का नहीं किया जा सका है। बिजली निगम में कर्मचारियों के साथ एक्सीडेंट केस बढ़ रहे हैं। कर्मचारियों को रिस्क एलाउंस तक नहीं दिया जा रहा। वहीं मैनेजमेंट भय दिखाकर कर्मचारियों से काम लेता है।

उन्होंने कहा कि अपनी मांगों और इन समस्याओं को लेकर यूनियन कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रख चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं हो सका है। वहीं मौजूदा सरकार के इस कार्यकाल में कर्मचारियों को कुछ नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि आंदोलन करना उनकी मजबूरी है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे जल्द ही केंद्रीय परिषद से सहमति के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!